खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शेयर

 

संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Trending News