Author: neerajpushpa8

  • Aaj hamre goli

    Djjfjfjfffnfngngngngnhnhnhnnhn my nyngg

  • Aaj ka kabhar

    Aaj ka kabhar

    Mere ghar pe aayi bhaaratjxnnccnncnncncncncncncngngnngnngnvnnnvnngnngngn

  • ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल पर मनमानी का आरोप, डीएम से की शिकायत

    ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल पर मनमानी का आरोप, डीएम से की शिकायत

    संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल पर नामांकन शुल्क वापस न करने का आरोप लगा है। ग्राम मुर्दी कला निवासी स्नेहलता सिंह ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर ₹21,060 वापस दिलाने की मांग की है।

    पीड़िता के अनुसार उनका बेटा आदित्य सिंह पिछले तीन वर्षों से स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। आर्थिक तंगी के बावजूद स्कूल की ओर से लगातार फोन कर प्रवेश लेने के लिए कहा गया। आरोप है कि बेटे ने बिना जानकारी घर से पैसे लेकर नामांकन करा लिया।

    स्नेहलता सिंह का कहना है कि नामांकन के तीन दिन बाद ही स्कूल प्रशासन ने छात्र का नाम काट दिया, लेकिन जमा की गई फीस अब तक वापस नहीं की गई। उन्होंने मामले में डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
    फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • महिला अपराधों की लंबित विवेचनाओं पर एसपी ने की समीक्षा

    महिला अपराधों की लंबित विवेचनाओं पर एसपी ने की समीक्षा

    संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में महिला अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेहदावल, बखिरा एवं बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे।

    समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए सभी विवेचकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों की त्वरित जांच और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

    एसपी ने विवेचना कार्य में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए यक्ष ऐप, ई-समन और S-ID प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के निर्देश भी दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले विवेचकों को चेतावनी दी गई।

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंककर्मी की मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंककर्मी की मौत

    संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी रविंद्र यादव की मौत हो गई। वह मगहर से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पुलिस चौकी मगहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल रविंद्र यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की कलेक्ट्रेट शाखा में कार्यरत थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पुलिस ने लूट और चोरी की 3 घटनाओं का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने लूट और चोरी की 3 घटनाओं का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट और चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹19,450 नकद, 7 मोबाइल, 4 साड़ियां, 11 सिम कार्ड, पर्स, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संजीव उर्फ संजू निषाद, मोहन निषाद और राहुल उर्फ मुनक्का शामिल हैं। तीनों को डडवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में आरोपियों ने बाहिलपार में चोरी, मड़या ओवरब्रिज पर लूट और महुली क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के मोबाइल नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बेचने जा रहे थे।

  • मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

    मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

    संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर स्थित काजीपुर तेलीटोला मोहल्ले में कुछ दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल युवक बिपिन की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बुधवार देर रात शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    गुरुवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने परिजनों को समझाया तथा न्याय का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।

    मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे और चौकी इंचार्ज विनोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    बाद में नगर के लोगों की मौजूदगी में आमी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कराया गया।

  • डग्गामार और स्लीपर बसों पर चला प्रशासन का शिकंजा, दो बसें सीज

    डग्गामार और स्लीपर बसों पर चला प्रशासन का शिकंजा, दो बसें सीज

    संतकबीरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। विशेष चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दो बसों को सीज कर दिया गया, जबकि कई वाहनों के चालान काटे गए।

    पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान में एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार और यातायात प्रभारी परमहंस की टीम ने विभिन्न मार्गों पर सघन जांच की। जांच के दौरान कई बसों में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले और यातायात नियमों की अनदेखी पाई गई।

    अभियान के तहत अवैध प्रेशर हॉर्न लगाने और अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध वाहन संचालन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।