खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आफताब आलम, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शेयर

अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आफताब आलम उर्फ ‘गुड्डू भैया’ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और पदाधिकारियों ने खुशी जताई तथा मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
टेमा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश चन्द्र राजभर, जिला प्रमुख महासचिव शेषनाथ, जिला संगठन मंत्री गंगा सागर कसौधन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Trending News