खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

आकांक्षात्मक ब्लॉकों की समीक्षा में स्वास्थ्य और योजनाओं की प्रगति पर जोर

शेयर

संतकबीरनगर। बघौली, पौली और सांथा के आकांक्षात्मक विकास खंडों में नीति आयोग के 50 पैरामीटर्स पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। शासन से नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों रवि रंजन, अभिषेक आनंद और अरविन्द सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार प्रगति की जानकारी ली।

समीक्षा में स्वास्थ्य-पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, आईसीडीएस, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, कौशल विकास, पशुपालन और पंचायती राज समेत प्रमुख योजनाओं की स्थिति जांची गई। कुछ योजनाओं में ऑनलाइन आंकड़ों और वास्तविक प्रगति में अंतर मिलने पर डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

आईसीडीएस और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतकों में सुधार के साथ सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया। नोडल अधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर विभागों के समन्वय से काम करने और प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अनुज मलिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News