खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

आज संतकबीरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

शेयर

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

Trending News