आठवें दिन भी जारी रहा NHM कर्मियों का कार्य बहिष्कार, CMO कार्यालय पर दिया धरना
शेयर
संत कबीर नगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने CMO कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया।
कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समय से वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों के समाधान की अपील की।
जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय और महामंत्री आनंद मौर्य ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
धरने में बड़ी संख्या में NHM एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।