कस्तूरबा गांधी की छात्रा प्रतिभा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
शेयर
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से महिला थाना प्रभारी ने प्रेरणादायक पहल की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बघौली की कक्षा छह की छात्रा प्रतिभा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया।
इस दौरान विद्यालय की अन्य छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। छात्राओं को कंप्यूटर के माध्यम से साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस के शस्त्रों, विशेषकर रायफल के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता और पुलिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।