खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

कुआनो नदी में डूबे सगे भाई-बहन, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

शेयर

संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर कुआनो नदी में स्नान के दौरान दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ ननिहाल आए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending News