खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

खटौली में बन रहे मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

शेयर

संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने खलीलाबाद ब्लॉक के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंटों और प्लास्टर की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को विद्यालय का निर्माण निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News