खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

खलीलाबाद न्यूज़-भारी बारिश के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

शेयर

खलीलाबाद न्यूज़। जिले में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने छात्रहित में बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शनिवार, 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को जिले में भारी वर्षा की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की पढ़ाई एक दिन के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि विद्यालय पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। शैक्षिक सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन, शारदा अभियान और अन्य विभागीय कार्यों को देखते हुए विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेतर कर्मचारी निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।

Trending News