खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

खलीलाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.045 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर

खलीलाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.045 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद हुई है।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के अनुसार, 8 अक्टूबर को पुलिस टीम पिपराकला मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़े निवासी कुलदीप शाही और खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेलन्द्री निवासी हिमांशु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चरस गोरखपुर से लाकर बेचने की बात बताई। वे बरामद चरस को बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। बरामद बाइक हीरो एचएफ डीलक्स है, जिसका पंजीकरण नंबर UP53DR7399 बताया गया है।

Trending News