खलीलाबाद में राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज, बच्चों को खिलाया पोषणयुक्त आहार
शेयर
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। गोला बाजार स्थित नगर पालिका मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान कर बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया गया।
कार्यक्रम में बच्चों, माताओं और गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल को लेकर जागरूक किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह समेत विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों और माताओं के पोषण पर विशेष जोर दिया गया।