खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

घर में फंदे से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस जांच शुरू

शेयर

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोरखल वार्ड नंबर-16 में शनिवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान भोलानाथ जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात एक कार्यक्रम से घर लौटे थे। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से मानसिक बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending News