चार दिन से लापता महिला सकुशल बरामद, धनघटा पुलिस ने परिजनों को सौंपा
शेयर
कबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के मुताबिक, सुधा देवी 23 सितंबर 2026 को बिना बताए घर से चली गई थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों की ओर से धनघटा थाने में गुमशुदगी संख्या 56/2026 दर्ज कराई गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए धनघटा पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और परिजनों से संपर्क एवं उनके सहयोग से सुराग जुटाए। पुलिस की तत्परता के बाद महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को उनके पति पप्पू कनौजिया पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम चकिया धूसवा, थाना धनघटा, संतकबीरनगर के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी है।