जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
शेयर
संतकबीरनगर। मा. कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को द्वितीय जिला ओपन स्कूल/क्लब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में अनूप और महिला वर्ग में रोशनी ने विशेष प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।