खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

टीजीटी परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर

संतकबीरनगर। टीजीटी परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल कराने की साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी के पास मिनी वॉयस रिकॉर्डर मिलने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि रिकॉर्डर के जरिए प्रश्नपत्र बाहर पहुंचाकर उत्तर तैयार कराने की योजना थी।

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, वॉयस रिकॉर्डर से जुड़े उपकरण, पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Trending News