ट्रस्टिक क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 46 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स सम्मानित
शेयर
संतकबीरनगर के सोनी होटल में ट्रस्टिक फाउंडेशन और सिनेविव स्टूडियो की ओर से ट्रस्टिक क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले और आसपास के सोशल मीडिया क्रिएटर्स व व्लॉगर्स को उनके बेहतर कार्य और रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में विवेक राज, सूरज मौर्य, इंद्रेश यादव, तनुज, शाहिल, उत्सव मद्धेसिया, अजय, शिवा, विशाल गुप्ता और निखिल सहित अन्य क्रिएटर्स शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।