खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

तामेश्वरनाथ में आग का तांडव, सिंगार की दुकान जलकर राख… लाखों का नुकसान!

शेयर

संतकबीरनगर के तामेश्वरनाथ क्षेत्र से बड़ी खबर… यहां अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में एक महिला की सिंगार सामग्री की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान कुछ ही देर में खाक हो गया। पीड़ित महिला रूमाली देवी के मुताबिक दुकान में करीब 5 से 7 लाख रुपये का सामान रखा था। पति के निधन के बाद वह इसी दुकान के सहारे परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। घटना के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Trending News