नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, राजमिस्त्री के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
शेयर
संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक राजमिस्त्री ने नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुरादाबाद निवासी फरमान के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है