खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

पहलवान ब्रह्मानंद यादव के परिवार के साथ खड़ी हुई सपा, परिजनों को सौंपी दो लाख की मदद

शेयर

पहलवान ब्रह्मानंद यादव के परिवार के साथ खड़ी हुई सपा, परिजनों को सौंपी दो लाख की मदद

संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी प्रदेश स्तरीय पहलवान एवं जिला केसरी रहे स्व. ब्रह्मानंद यादव के परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मंगलवार को पार्टी नेताओं ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि सौंपी।

पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या की घटना के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना जताई थी। उन्होंने पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए थे।

बताया गया कि घटना की जानकारी सपा सांसद लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद, प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान दी थी। घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व की ओर से परिवार की सहायता का निर्णय लिया गया।

मंगलवार को सपा नेताओं ने मृतक के घर पहुंचकर उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नेताओं ने कहा कि ब्रह्मानंद यादव की हत्या की घटना से संतकबीरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी शोक का माहौल है।

इस दौरान सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, इशहाक अंसारी, रामदयाल राजभर, विजय चौहान, कोमल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News