खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

पारिवारिक बंटवारे और जमीनी विवाद में पुलिस की कार्रवाई, 6 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

शेयर

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे और जमीन से जुड़े विवादों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के अनुसार, थाना क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद के साथ-साथ रास्ते में मिट्टी डालकर बारिश के पानी का बहाव रोकने को लेकर भी विवाद सामने आया था। इन मामलों में विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मामलों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Trending News