खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

पुलिस भर्ती परीक्षा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, डीएम-एसपी ने दिए निर्देश

शेयर

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और नकल रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम, डायल-112, साइबर सेल और पुलिस टीमों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

Trending News