फन लैंड प्रदर्शनी में करंट लगने से युवक की मौत
शेयर
संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित एचआरपीजी कॉलेज के पास चल रही फन लैंड प्रदर्शनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रदर्शनी में काम कर रहे कानपुर निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बच्चों के झूले में बिजली का प्लग लगाने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रदर्शनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस हादसे के बाद प्रदर्शनी की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी प्रदर्शनी के एक झूले में तकनीकी खराबी आने से कई लोग हवा में फंस गए थे, जिन्हें काफी प्रयास के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद लोगों ने प्रदर्शनी में सुरक्षा मानकों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।