बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान का नाथनगर में भव्य शुभारंभ, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शेयर
संतकबीरनगर में बहू-बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। नाथनगर ब्लॉक में थाना महुली पुलिस के नेतृत्व में बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। वहीं यूनिक सेफ की ओर से महिलाओं को किट और बैग वितरित किए गए। यह अभियान 4 सितंबर तक जारी रहेगा।