बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी आप, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
शेयर
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर खलीलाबाद में प्रदर्शन किया। बैंक चौराहे से विद्युत विभाग कार्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जबकि बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं। स्मार्ट मीटरों में गलत रीडिंग और अधिक बिल आने की शिकायतों की भी जांच की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया।