भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क पर जोर
शेयर
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद नगर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर के कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी एवं जिलामंत्री अर्जुन चौधरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क संगठन की सफलता की आधारशिला हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील भी की गई।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष कमलेश जायसवाल, शुभम राय, नगर मंत्री अमन गौतम, सोहन लाल जायसवाल, बिंदु देवी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा पांडेय, नगर मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, सभासद दिलीप निराला, शक्ति केंद्र प्रमुख इन्द्रजीत शर्मा, महेश वर्मा, सर्वजीत पासवान, श्याम अग्रहरि, राजाराम, शिवा कन्नौजिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ