खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा का नेदुला चौराहे पर जोरदार स्वागत

शेयर

संतकबीरनगर। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती जिले के प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा का शनिवार को गोरखपुर से बस्ती जाते समय नेदुला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद सत्येंद्र सिन्हा मड़या चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने भूतनाथ मंदिर, काली मंदिर और भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मौजूद रहकर धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

 

नेदुला चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता अत्रेश श्रीवास्तव, सभासद सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्र, नगर अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, भाजपा नेता धनंजय पांडेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय और राजू भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सत्येंद्र सिन्हा का स्वागत किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने भी किया स्वागत

 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव बाबुल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भी सत्येंद्र सिन्हा का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अत्रेश श्रीवास्तव, समाजसेवी शोभित श्रीवास्तव, सचिवेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, पिंकू श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, शिवम लाला, राजेंद्र श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

 

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सत्येंद्र सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Trending News