खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सोशल मीडिया और AI के जिम्मेदार उपयोग पर जोर

शेयर

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र में विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रामक सूचनाओं का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और एआई के दौर में फैक्ट-चेकिंग व डिजिटल अनुशासन का पालन करने की अपील की।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मीडिया प्रभारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर अपने विचार रखे। समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Trending News