खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद

शेयर

संतकबीरनगर पुलिस को मंगलसूत्र झपटमारी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून को गोरखपुर की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ मगहर में मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान शिव मंदिर के पास स्कूटी सवार बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी मंगलसूत्र बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Trending News