मगहर को मिली बड़ी सौगात, 64 करोड़ की लागत से बनेगा रेल ओवरब्रिज
शेयर
संतकबीरनगर के मगहर में विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मगहर-अशरफाबाद मार्ग पर रेलवे फाटक के स्थान पर करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन रेल ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रविवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
करीब 694 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा। विधायक ने बताया कि परियोजना को लगभग ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।