मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान का एडीएम ने लिया जायजा
शेयर
संतकबीरनगर। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को दूर करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और बीएलओ को पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नौदरी, तुलसीपुर, मेंहदावल और डीएवी इंटर कॉलेज स्थित बूथों पर फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से हो रहे कार्यों की जानकारी ली गई। खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों में भी अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।
24 अक्टूबर को भी चलेगा अभियान
प्रशासन के अनुसार, एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवक-युवतियां मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 24 अक्टूबर को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा।