खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

महिलाओं के विरोध के बीच शुरू हुआ गांधी आश्रम की बाउंड्री वॉल का निर्माण

शेयर

संतकबीरनगर के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल का निर्माण शुक्रवार को महिलाओं के विरोध और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच शुरू कराया गया। बाउंड्री निर्माण को लेकर कुछ ग्रामीणों ने जमीन पर दावा जताते हुए विरोध किया, जिसके चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम धनघटा और महुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग से जमीन की स्थिति स्पष्ट कराई गई और अधिकारियों ने महिलाओं व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद बाउंड्री निर्माण कार्य शुरू हो सका। बाद में स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Trending News