मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
शेयर
खलीलाबाद न्यूज़। विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामानुज फौजी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में जनपद गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई, पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान तथा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निराकरण की मांग रखी गई।
पार्टी की ओर से धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभिन्न मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर से प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर संबंधित मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान जिला महासचिव अजीत गौतम, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सोनू राव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।