खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, कार्यशाला में 400 से अधिक युवाओं की हुई काउंसलिंग

शेयर

400 से अधिक युवाओं की हुई काउंसलिंग

संतकबीरनगर। विकास भवन स्थित डीपीआरसी हॉल में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 400 से अधिक युवाओं की कैरियर काउंसलिंग की गई।

कार्यशाला में युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न बिजनेस मॉडल, ऑनलाइन आवेदन, परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। विशेषज्ञों ने 300 से अधिक बिजनेस मॉडल प्रस्तुत कर युवाओं को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 1600 के लक्ष्य के सापेक्ष 1409 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इनमें 503 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Trending News