मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
शेयर
संतकबीरनगर। पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही वोट चोरी के आरोपों को लेकर दस्तावेज और तथ्य सार्वजनिक कर चुके हैं। उनके मुताबिक हाल में सामने आए कुछ दस्तावेजों से पार्टी द्वारा उठाए गए सवालों को और मजबूती मिली है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।