खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण शेयर

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की जांच और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Trending News