राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
शेयर
संतकबीरनगर। अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा और चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।