लेखपाल पर 68 हजार रुपये लेने का आरोप, वीडियो और ऑडियो वायरल
शेयर
संतकबीरनगर में एक लेखपाल पर जमीन के गाटा में नाम दर्ज कराने के नाम पर 68 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। सेमरियावां ब्लॉक के बुढ़ाननगर गांव निवासी सद्दाम ने आरोप लगाया है कि कई किश्तों में रुपये देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ और न ही रकम वापस की गई। मामले से जुड़े एक वीडियो और दो कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं, हालांकि खलीलाबाद न्यूज़ ऐप ऑडियो और वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता |पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं संबंधित लेखपाल रामचंद्र ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी प्रकार के रुपये लेने या बातचीत से इनकार किया है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।