खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर

शेयर

संतकबीरनगर। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कैंप के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और मौसम जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending News