इंटर्नशिप कार्यक्रम में विधि छात्रों ने जानी बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली
शेयर
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं ने बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में छात्रों को बाल संरक्षण, पुनर्वास और बच्चों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि बाल कल्याण समिति जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण और उनके हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ समिति और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।