विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शेयर
संतकबीरनगर में विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में समर इंटर्नशिप से जुड़े विधि छात्र, वृद्धाश्रम के कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने वृद्धजनों के सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।