शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,
शेयर
संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा अभियान के तहत महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 12 जून को युवती की मां ने थाना महुली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर एक युवक अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी विक्की को अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। वहीं बरामद युवती को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।