खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

शेयर

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को सरैया बाईपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है।

Trending News