खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

संतकबीरनगर में 25 पुलिसकर्मियों को मिला ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान, एसपी ने बढ़ाया हौसला

शेयर

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Trending News