खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

सड़क हादसे में बखिरा थाने की महिला सिपाही की मौत, पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

शेयर

संतकबीरनगर। बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही अमृता सिंह की शनिवार देर शाम अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस विभाग के अनुसार वर्ष 2025 बैच की अमृता सिंह की तैनाती करीब पांच माह पहले बखिरा थाने में हुई थी और वह अयोध्या के रौनाही क्षेत्र स्थित टिनावां गांव की रहने वाली थीं। बताया गया कि वह करीब 10 दिनों से अवकाश पर थीं। शनिवार को वह अपने पिता सूर्यभान सिंह के साथ बाइक से देवकाली गई थीं। चिकित्सक को दिखाने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे, तभी कोटसराय के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमृता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अमृता सिंह के निधन की खबर बखिरा थाने पहुंचते ही साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

Trending News