खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

सरयू नदी में डूबी किशोरी का 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

शेयर

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी में डूबी 13 वर्षीय किशोरी का शव घटना के लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी गुरुवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ पशु चराने गई थी। इसी दौरान तेज गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नदी में स्नान करने लगे। स्नान करते समय वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बावजूद पहले दिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दोबारा चलाए गए खोज अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता किशोरी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Trending News