खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

सांसद के PA समेत चार गिरफ्तार, विशाल अपहरण कांड का खुलासा

शेयर

सांसद के PA समेत चार गिरफ्तार, विशाल अपहरण कांड का खुलासा
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में युवक विशाल कुमार के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सपा सांसद के PA समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विशाल को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, विशाल को सांसद के घर ले जाने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद उसे अयोध्या ले जाया जा रहा था। कांटे के पास पुलिस ने अर्टिगा कार को रोककर विशाल को बरामद कर लिया।
कार से 42,620 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और विशाल के हस्ताक्षर व फोटो वाले शपथ पत्र, आवेदन पत्र, आधार कार्ड समेत 15 दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद से जुड़े पुराने मुकदमे की बात सामने आई है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम की कार्रवाई की जानकारी देते हुए टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Trending News