सीओ धनघटा ने धनघटा और महुली थाने की संयुक्त समीक्षा की
शेयर
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने थाना धनघटा परिसर में धनघटा सर्किल के दोनों थानों धनघटा और महुली की संयुक्त समीक्षा बैठक की। इस दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
सीओ ने लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व जनशिकायतों के निस्तारण, सम्मन-वारंट की तामीला, साइबर अपराध और महिला संबंधी मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी और जनशिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
साइबर ठगी की शिकायतों में तत्काल कार्रवाई और महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया गया। सीओ ने पुलिसकर्मियों को आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।