खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

सीवान में भैंस चरा रहे वृद्ध की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत*

शेयर

*महुली / सिंदुरिया, संतकबीरनगर।* महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिंदुरिया निवासी 71 वर्षीय अनिरुद्ध यादव पुत्र राम प्रसाद बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ सीवान में भैंस चराने गए थे। दोपहर लगभग 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अनिरुद्ध यादव गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में तीन पुत्र – बलिराम यादव, हनुमान यादव और मनीराम यादव हैं। अनिरुद्ध अपने दो बेटों के साथ दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के मुखिया के अचानक निधन से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान प्रतिनिधि राजीव यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Trending News