खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

स्टेशनपुरवा में दुकान पर लेन-देन को लेकर बवाल, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति की मौत

शेयर

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्टेशनपुरवा में दुकान पर सामान और रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 58 वर्षीय चिरंजीवी जायसवाल की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति सामान लेने होटल पहुंचा था। वहां सामान उपलब्ध न होने पर होटल संचालक ने उसे पास की दुकान पर भेज दिया। आरोप है कि व्यक्ति दुकान से बिना भुगतान किए सामान लेकर चला गया। इसी बात को लेकर होटल संचालक और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चिरंजीवी जायसवाल भी इसकी चपेट में आ गए। उनकी मौत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत की वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।

Trending News